{"_id":"6a70bf1e17180941ca0c5f2d","slug":"passenger-amenities-at-railway-stations-will-be-enhanced-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148921-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और रेलवे की गैर-किराया आय (नॉन-फेयर रेवेन्यू) बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न स्टेशनों से जुड़ी कई सेवाओं एवं विज्ञापन अधिकारों की निविदा जारी की है। रेलवे के अनुसार नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला समेत दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और विज्ञापन से जुड़े अनुबंध आवंटित किए जाएंगे। ई-नीलामी में सबसे प्रमुख श्रेणी यात्री घोषणा प्रणाली (पैसेंजर अनाउंसमेंट सिस्टम-पीएएस) की है। इसके अंतर्गत नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला सहित एनसीआर के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर घोषणा प्रणाली के संचालन और उससे जुड़े विज्ञापन अधिकार दिए जाएंगे। इससे यात्रियों को समय पर और स्पष्ट सूचनाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। ब्यूरो
विज्ञापन