{"_id":"696fb0e90d5a62d0b803cc6a","slug":"before-being-elected-as-bjp-president-nitin-nabin-offered-prayers-at-religious-places-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-120930-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने से पहले नितिन नबीन ने धर्मस्थलों में पूजा-अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने से पहले नितिन नबीन ने धर्मस्थलों में पूजा-अर्चना की
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने की घोषणा से पहले नितिन नबीन ने मंगलवार को राजधानी के विभिन्न धार्मिक स्थलों में जाकर पूजा-अर्चना कर देश व पार्टी की उन्नति के लिए प्रार्थना की। उनके साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह व मनजिंदर सिंह सिरसा और भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख भी उपस्थित थे।
नितिन नबीन ने सबसे पहले झंडेवाला स्थित माता झंडेवाली मंदिर में शक्ति की देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर, बाबा खड़ग सिंह मार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर और गुरुद्वारा बंगला साहिब में भी मत्था टेका। गौरतलब है कि सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई थी। निर्वाचन अधिकारी की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ था कि नितिन नबीन के अलावा किसी अन्य नेता ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसके चलते मंगलवार को उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा की गई।
Trending Videos