सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bengal has a woman Chief Minister yet daughters are unsafe: Rekha Gupta

बंगाल में महिला मुख्यमंत्री फिर भी असुरक्षित बेटियां : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-अब सोनार बांग्ला बनाने का समय आ गया, जनता बदलाव के मूड में
Trending Videos

रानीगंज और गलसी की रैलियों में दिल्ली की सीएम ने ममता सरकार को घेरा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के दौरान महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ममता सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में बेटियां सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं, जो बेहद चिंताजनक है। रेखा गुप्ता ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के रानीगंज और गलसी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। जब एक महिला मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भी बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं, तो यह सरकार की नाकामी को दिखाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ये किस तरह का शासन मॉडल है, जहां महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही।

महिलाओं ने सुनाई तकलीफें : रानीगंज में उन्होंने स्थानीय महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध, असुरक्षा और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। इस पर सीएम ने भरोसा दिलाया कि अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि बंगाल अब भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और गुंडाराज से परेशान हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में योग्य युवाओं को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जबकि गलत तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनार बांग्ला बनाने का वक्त आ गया : उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बदलने का नहीं, बल्कि राज्य की पहचान और सम्मान को वापस लाने का मौका है। सोनार बांग्ला के संकल्प का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बंगाल फिर से विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़े। रानीगंज में कोयला खदानों पर माफिया के कब्जे का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई। वहीं, गलसी में उन्होंने विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर योजनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article