{"_id":"69dbac72d0d0574b850ac1e7","slug":"bike-rider-killed-another-injured-in-road-accident-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132045-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
- मायापुरी इलाके में देर रात हुई घटना, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मायापुरी इलाके में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त डाबड़ी निवासी मुख्तार के रूप में हुई है। घायल इमरान का इलाज चल रहा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। आशंका है कि किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। मायापुरी थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 9 अप्रैल की देर रात करीब 2.31 बजे की है। राहगीरों ने पुलिस को फोन कर बताया कि नारायणा से मायापुरी की ओर जाने वाली फ्लाईओवर के नीचे सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मायापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पूछताछ में पता चला कि घायलों को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने मुख्तार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल इमरान का इलाज चल रहा है।
Trending Videos