फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP protest in Delhi against Mallikarjun Kharge s remarks

खरगे की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन: हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत में, पुलिस स्टेशन लाए गए

Mon, 26 Oct 2026 02:30 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 26 Oct 2026 02:30 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत में लिए गए, भाजपा देशभर में विरोध करेगी।

विज्ञापन
BJP protest in Delhi against Mallikarjun Kharge s remarks
प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता हिरासत में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खरगे ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

विज्ञापन


इस टिप्पणी के विरोध में दिल्ली भाजपा ने एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। यह प्रदर्शन सेना भवन सर्किल, राजा जी मार्ग के पास हुआ। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की। पुलिस ने राजा जी मार्ग से हर्ष मल्होत्रा को हिरासत में लिया। उनके साथ दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष राजेश भाटिया और महासचिव मोहन लाल गिहारा भी हिरासत में लिए गए। पुलिस ने कई अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए सभी नेताओं को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

पटना के कार्यक्रम में क्या हुआ?
यह पूरा विवाद बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शुरू हुआ। कार्यक्रम में खरगे के भाषण के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। इसी बात का जवाब देते हुए खरगे ने कहा, 'मोदी के बाप भी चले जाएंगे।' उनके इस बयान को भाजपा ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के प्रति अपमानजनक बताया और इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन

भाजपा का देशभर में प्रदर्शन
खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सभी राज्यों में अपने पार्टी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी ने राज्य इकाइयों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी का कहना है कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन नेताओं को बोलते समय भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed