{"_id":"6a5b7fc99f56627147088a99","slug":"bjp-targets-aap-as-sonam-wangchuks-health-deteriorates-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-146446-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर भाजपा ने आप को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर भाजपा ने आप को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यह युवाओं का नहीं, आम आदमी पार्टी की युवा इकाई का आंदोलन
केजरीवाल पर आंदोलन भड़काने और खुद जंतर-मंतर नहीं पहुंचने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।सोनम वांगचुक के अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि यह आंदोलन युवाओं का नहीं, बल्कि आप की युवा इकाई का राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है।
उन्होंने कहा कि अदालत के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसके बावजूद आप नेताओं ने पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की, लेकिन स्वयं वहां नहीं पहुंचे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि पिछले कुछ महीनों से आप युवाओं के बीच आंदोलन खड़ा करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उसे अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा और उसके परिणाम आने के बाद इस मुद्दे पर युवाओं में कोई व्यापक असंतोष नहीं है। भाजपा का आरोप है कि विपक्ष युवाओं से जुड़े मुद्दों की आड़ लेकर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है।