फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   SUV driver arrested for running over and killing a young man in Kanjhawala.

Delhi NCR News: कंझावला में युवक की कुचलकर हत्या में एसयूवी चालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी और कार नंबर के आधार पर दबोचा गया आरोपी; हत्या की वजह और अन्य संदिग्धों की भूमिका की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास एसयूवी से कुचलकर दीपक नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक सागर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एसयूवी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों और वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान घटना के पीछे की वजह और अन्य संदिग्धों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, माजरा डबास निवासी दीपक खेतीबाड़ी करता था। बृहस्पतिवार को वह स्कूटर से चांदपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक एसयूवी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रवीण ने आरोप लगाया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मारने के बाद चालक ने एसयूवी वापस मोड़ी और दीपक के ऊपर एक-दो बार वाहन चढ़ाने के बाद माजरा गांव की ओर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी दीपक के एक दोस्त ने फोन पर दी, जो उस समय ड्यूटी से लौट रहा था। इसके बाद परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस ने प्रवीण के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया।

प्रवीण ने बताया कि गिरफ्तार सागर का नाम उन्होंने पहले कभी नहीं सुना और दीपक की उससे किसी प्रकार की दुश्मनी की जानकारी भी नहीं थी। उनका आरोप है कि इस वारदात में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने सागर की मदद की। उन्होंने यह भी बताया कि 2 जुलाई को बवाना से लौटते समय एक कार ने दीपक और उसके बेटे को कुचलने की कोशिश की थी, जिसमें दोनों घायल हुए थे। उस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। दीपक परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके परिवार में कक्षा नौ में पढ़ने वाला 14 वर्षीय बेटा और कक्षा 11 की 17 वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed