सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP will give message of its strength from Delhi to the entire country

Political Goal : दिल्ली से पूरे देश में अपनी मजबूती का संदेश देगी भाजपा, पीएम के कटआउट से पटा रामलीला मैदान

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
सार

लिहाजा दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का नजारा भी भव्य होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य दिग्गज नेता व हस्तियां शामिल होंगी।

BJP will give message of its strength from Delhi to the entire country
तैयारी पूरी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंद्रप्रस्थ की सत्ता में भाजपा 27 साल बाद लौट रही है। लिहाजा दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का नजारा भी भव्य होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य दिग्गज नेता व हस्तियां शामिल होंगी।

Trending Videos


दिल्ली में भाजपा ने बिना किसी गठबंधन के मुख्य विपक्षी पार्टी को शिकस्त दी है। लिहाजा दिल्ली से पूरे देश में भाजपा की मजबूती का संदेश दिया जाएगा। करीब 30 हजार लोगों को कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा गया है। एक लाख से अधिक लोग शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनेंगे। रामलीला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही एसपीजी ने इसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का नाम ''विकसित शपथ समारोह''
भाजपा ने शपथ समारोह का नाम ''विकसित शपथ समारोह'' रखा है। भाजपा की ओर से चुनाव से पहले संकल्प पत्र को विकसित दिल्ली संकल्प नाम दिया गया था, जिसमें दिल्ली को नई दिशा देने की बात कही गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े कटआउट से पूरा रामलीला मैदान भरा हुआ है। कार्यक्रम स्थल ही नहीं, बाहर का नजारा भी पूरे तरह से भगवामय हो गया है।

शपथ समारोह का समय सुबह 10 बजे तय किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोगों को समय से पहले ही स्थान ग्रहण करने की हिदायत दी गई है। अतिथि 11 से 12 बजे के बीच स्थान ग्रहण करेंगे। दोपहर 12 से 12ः15 बजे तक भाजपा सरकार के मनोनीत मुख्यमंत्री व मंत्री मंच पर पहुंचेंगे। 12ः15 से 12ः20 बजे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री व अन्य नेताओं के पहुंचने का समय निर्धारित है। 12ः30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का आयोजन शुरू हो जाएगा। दोपहर 12ः35 से 12ः40 तक दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

झुग्गियों के प्रधान करेंगे पीएम मोदी का स्वागत
भाजपा नेताओं के अनुसार, निमंत्रण पत्र आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आतिशी को भी भेजा गया है। पार्टी ने तय किया है कि समारोह में पीएम मोदी का स्वागत झुग्गियों के प्रधानों से कराया जाएगा। इससे दिल्ली के 250 झुग्गी क्लस्टर्स में बड़ा संदेश पहुंचाने की तैयारी है। पीएम की रैली में दिल्ली के किसान भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। महिला ऑटो ड्राइवर, कैब ड्राइवरों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

तीन बड़े-बड़े मंच बनाए
रामलीला मैदान में तीन बड़े-बड़े मंच बनाए गए हैं, जहां मुख्य अतिथि, केंद्रीय मंत्रिमंडल और दिल्ली के विधायक बैठेंगे। कई उद्योगपति, बॉलीवुड कलाकार, लाडली बहनें, दिल्ली के किसान, केंद्रीय योजना के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। तीन तरह के स्टेज बनाए जाएंगे। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ ही मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद के सहयोगी सदस्य होंगे। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद रहेंगे। चर्चा यह भी है कि कुछ राजनयिक भी शामिल होंगे। दूसरे मंच पर धर्मगुरु और विशिष्ट अतिथि बैठेंगे। तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार रहेंगे। बताया जा रहा है कि कैलाश खेर संगीत की प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed