{"_id":"62d9b04609f37f2c657c651d","slug":"bjp-workers-took-out-abhinandan-yatra-after-draupadi-murmu-became-the-president","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकाली अभिनंदन यात्रा, खुशी से झूम उठे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकाली अभिनंदन यात्रा, खुशी से झूम उठे भाजपा कार्यकर्ता
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:06 AM IST
सार
अनुसूचित जनजाति समाज से देश की पहली महिला राष्ट्रपति मुर्मू के बनने पर अभिनंदन यात्रा निकाली गई। पंडित पंत मार्ग से गुरुद्वारा रकाब गंज तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। हाथ में तिरंगा व भाजपा का झंडा लेकर भारत माता की जयघोष करते रहे।
विज्ञापन
1 of 4
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर निकाली अभिनंदन यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। हर जगह मिठाई बांटी गई तो एक दूसरे को गले लगर बधाई देते रहे। अनुसूचित जनजाति समाज से देश की पहली महिला राष्ट्रपति मुर्मू के बनने पर अभिनंदन यात्रा निकाली गई। प्रदेश भाजपा कार्यालय से शुरु हुई यह अभिनंदन यात्रा दिल्ली के पंत मार्ग होते हुए गोल डाकखाना-अशोका रोड-रायसीना मार्ग से होकर राजपथ तक गई। ढोल-नागाड़ों के साथ निकाली गई इस अभिनंदन यात्रा के दौरान फूलों की बारिश होती रही। सभी ने इस अभिनंदन यात्रा का स्वागत किया और खुशी जाहिर की।
Trending Videos
2 of 4
खुशी से झूमते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश भाजपा ने सुबह से अभिनंदन यात्रा की तैयारी में थी। देर शाम जब परिणाम घोषित हुआ तो खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों का जोश देखते बन रहा था। पंडित पंत मार्ग से गुरुद्वारा रकाब गंज तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। हाथ में तिरंगा व भाजपा का झंडा लेकर भारत माता की जयघोष करते रहे। सभी के हाथ में प्रथम नागरिक के फोटो वाला कट आउट दिखा तो एक भारत सर्वश्रेष्ठ भारत का नारा लगाते रहे। कई कार्यकर्ता ओडिसा की भेष-भूषा में पहुंचे हुए तो वहीं अनुसूचित जनजाति समाज के पारंपरिक गाने व धुन पर थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
अभिनंद यात्रा में मंत्री मीनाक्षी लेखी, आदर्श गुप्ता व बीजेपी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक खुशी महिला कार्यकर्ताओं में दिखीं। अभिनंद यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, सांसद डॉ. हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह समेत भाजपा विधायक भी शामिल हुए। हालांकि, तय कार्यक्रम के तहत इस अभिनंदन यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल नहीं हो सके।
4 of 4
खुशी से झूमते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
अभिनंदन जुलूस को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास चरितार्थ हो रहा है। अनुसूचित जनजाति समाज से आने वाली महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाकर सबको एक आशा और विश्वास दिया है कि सच्ची मेहनत और लगन की पहचान सार्थक परिणाम देगी। मुर्मू को एक कुशल व्यक्तित्व की धनी महिला बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व महिलाओं को प्रेरित करने वाला है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में द्रौपदी मुर्मू के रूप में पहली बार किसी आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद मिलना प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक निर्णय है। पूरी दिल्ली उनके राष्ट्रपति बनने पर हाथ खोल कर उनका स्वागत कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।