{"_id":"69d7aa5fa3c2d269cb051f22","slug":"bloody-game-over-touching-a-bike-youth-stabbed-to-death-after-being-slapped-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131558-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बाइक छूने पर खूनी खेल, थप्पड़ के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बाइक छूने पर खूनी खेल, थप्पड़ के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
-अशोक विहार के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र की घटना
मौके पर छोड़े गए बाइक के जरिए पुलिस ने आरोपियों की पहचान की, नाबालिग समेत दो को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अशोक विहार के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में बाइक टच करने पर चालक को थप्पड़ मारना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। आरोपी ने नाबालिग साथी के साथ मिलकर 27 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त संतोष कुमार के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी बाइक मौके पर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने बाइक नंबर और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। बालिग आरोपी की पहचान तनिश के रूप में हुई है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के बी ब्लॉक मछली मार्केट स्थित एक सुलभ शौचालय के परिसर के अंदर एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही अशोक विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शौचालय के अंदर एक युवक को पड़ा मिला। पुलिस उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के कई बार थे। मृतक के पास से मिले दस्तावेज के जरिए उसकी पहचान नेपाल निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई। उसके चाचा ने बताया कि वह परिजनों के साथ पिछले 25 साल से वजीरपुर इलाके में रहता था और औद्योगिक क्षेत्र की एक स्टील की फैक्टरी में काम करता था। घटनास्थल पर छानबीन और आस पास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि संतोष की बाइक सवार दो लोगों से कहासुनी हुई थी। उसके बाद उनके बीच हाथापाई हो गई। घटना के दौरान बाइक सवार युवकों ने पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों की पहचान करने के बाद मछली मार्केट सीएसए कॉलोनी निवासी तनिश और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया।
Trending Videos