{"_id":"69da02becf228687260f78a9","slug":"delhi-police-have-arrested-an-accused-who-had-been-absconding-for-the-past-35-years-in-a-murder-case-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल बाद पकड़ा गया हत्यारोपी: कोलकाता, नागपुर, मुंबई और गोवा... हत्या के बाद से छिपता रहा था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 साल बाद पकड़ा गया हत्यारोपी: कोलकाता, नागपुर, मुंबई और गोवा... हत्या के बाद से छिपता रहा था आरोपी
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक हत्या के मामले में पिछले 35 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी हत्या के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में छिपता फिर रहा था। आरोपी की पहचान छबीलाल वर्मा के रूप में हुई ह ै।
Trending Videos
डीसीपी क्राइम ब्रांच आदित्य गौतम ने बताया, '2 अगस्त, 1991 को त्रिलोकपुरी इलाके में चाकू मारने की एक घटना हुई, जिसमें एक महिला और उसके बेटे पर एक चाकू से हमला किया गया था। इस हमले में महिला की मौत हो गई, और बेटा बच गया। हमलावर की पहचान उनके किराएदार छबीलाल वर्मा के रूप में हुई थी, जो पिछले 35 वर्षों से पुलिस की पकड़ से बचता आ रहा था इस दौरान ये कई शहरों में रहा जैसे कोलकाता, नागपुर, मुंबई और गोवा और अपने परिवार के साथ संपर्क में था। चोरी-छिपे अपने गांव आता-जाता रहता था। अभी 10 अप्रैल को उसे लुधियाना में एसीपी रमेश लांबा और इंस्पेक्टर मनमीत मलिक के नेतृत्व वाली इंटरस्टेट सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वह वहां एक सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi: On Delhi Police Crime Branch arrests an accused absconding for 35 years in a murder case, DCP, Crime Branch Aditya Gautam says, "... The case dates back to August 1991, when a PCR call to Trilokpuri police station reported that a woman and her son had been brutally stabbed… pic.twitter.com/1Nqae0PoVX
— ANI (@ANI) April 11, 2026