सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother-in-law and sister-in-law duo arrested for household expenses

Delhi NCR News: घर खर्च के लिए बना लुटेरा... साला-बहनोई की जोड़ी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- 250 सीसीटीवी कैमरे से बाइक नंबर का पता कर आरोपियों को पकड़ा, बिंदापुर इलाके में स्कूल से लौट रही महिला से की थी झपटमारी
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बिंदापुर इलाके में घर का खर्च चलाने के लिए साला-बहनोई की जोड़ी ने झपटमारी का रास्ता अपना लिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंदन और रोशन सेठ के रूप में हुई है। इनके पास से झपटी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, 28 मार्च को बिंदापुर थाना पुलिस को झपटमारी की शिकायत मिली थी। पीड़िता ध्वनि शर्मा ने बताया कि वह स्कूल से घर लौट रही थीं, तभी उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। छीना-झपटी में चेन का आधा हिस्सा उनके पास रह गया, जबकि बाकी आरोपी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। करीब 250 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को बाइक का नंबर मिला, जिसके आधार पर चंदन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साले रोशन के साथ मिलकर वारदात करना कबूल किया। बाद में पुलिस ने रोशन को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बेरोजगारी और कर्ज के कारण उन्होंने अपराध का रास्ता अपनाया। फिलहाल पुलिस उनसे अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed