सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Budget: Farmers in Delhi-NCR will be empowered

Budget: दिल्ली-एनसीआर के किसानों को मिलेगी ताकत, पशुपालक और मछली पालक किसानों के लिए खुलेंगे आय के नए रास्ते

विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
सार

परंपरागत खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को बजट से सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। बजट में छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई है।

Budget: Farmers in Delhi-NCR will be empowered
डेयरी प्लांट, फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बजट की घोषणाएं दिल्ली-एनसीआर के किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं। परंपरागत खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन करने वाले किसानों को बजट से सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। बजट में छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई है। कृषि से जुड़े उद्यमों को सशक्त करने के संकेत हैं।

Trending Videos


दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक और सोनीपत समेत एनसीआर के कई इलाकों में किसान खेती के साथ डेयरी, पशुपालन और मत्स्य पालन पर निर्भर हैं। बजट का फोकस केवल फसल उत्पादन तक सीमित न रहकर कृषि आधारित व्यवसायों को बढ़ावा देने पर होना इन किसानों के लिए राहत भरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मत्स्य पालन क्षेत्र में सरकार द्वारा 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास की घोषणा से ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद तालाबों और जलाशयों का वैज्ञानिक उपयोग संभव हो सकेगा। साथ ही मत्स्य पालन से जुड़े स्टार्टअप्स, किसान उत्पादक संगठनों और महिला समूहों को बाजार से जोड़ने की योजना से मछली पालक किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलने और बेहतर कीमत प्राप्त होने की उम्मीद है।

पशुपालन के लिए ऋण आधारित सब्सिडी कार्यक्रम, पशुधन उद्यमों का आधुनिकीकरण और डेयरी व मुर्गीपालन के लिए एकीकृत मूल्य शृंखला के निर्माण पर जोर दिया गया है।  पशुधन किसान उत्पादक संगठनों को प्रोत्साहन मिलने से छोटे किसान संगठित होकर उत्पादन और विपणन कर सकेंगे।

बजट की इन घोषणाओं के जमीन पर सही तरीके से लागू होने पर दिल्ली-एनसीआर के किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन और मत्स्य पालन को मजबूत आय के साधन के रूप में विकसित कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed