{"_id":"697ffb348b573028110b6665","slug":"the-high-speed-rail-corridor-will-take-four-hours-to-complete-the-delhi-varanasi-journey-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget Announcement: हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से दिल्ली-वाराणसी का सफर चार घंटे में होगा पूरा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget Announcement: हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से दिल्ली-वाराणसी का सफर चार घंटे में होगा पूरा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी
शनि पाथौली, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली से वाराणसी के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा को राजधानी और पूर्वांचल के बीच कनेक्टिविटी के लिहाज से ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
7 New High Speed Rail Corridors List
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
आम बजट में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को रेलवे के क्षेत्र में कई अहम सौगातें दी गई हैं। इसमें दिल्ली से वाराणसी के बीच हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा को राजधानी और पूर्वांचल के बीच कनेक्टिविटी के लिहाज से ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस कॉरिडोर के शुरू होने पर दिल्ली से काशी का सफर चार से पांच घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।
Trending Videos
वर्तमान में दिल्ली से वाराणसी के लिए वंदे भारत, राजधानी सहित कई ट्रेनें संचालित होती है, जिनमें आठ से 15 घंटे तक समय लगता है। प्रस्तावित हाई-स्पीड कॉरिडोर से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। हाई-स्पीड ट्रेन व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अतिरिक्त फंड
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली (दिल्ली जंक्शन), हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और सराय रोहिल्ला स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए अतिरिक्त फंड आवंटित हुआ है। इन स्टेशनों पर बेहतर वेटिंग एरिया, आधुनिक शौचालय, डिजिटल सूचना बोर्ड, लिफ्ट और एस्केलेटर, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी विकसित होगी। नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशनों को विश्वस्तरीय रेलवे टर्मिनल के रूप में विकसित करने की योजना पर भी तेजी से काम होगा। स्टेशन परिसरों में रिटेल, फूड कोर्ट, पार्किंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
उपनगरीय और लोकल ट्रेनों की क्षमता बढ़ेगी
बजट में दिल्ली उपनगरीय रेलवे सेवाओं की क्षमता बढ़ाने, नई रेक्स जोड़ने और ट्रैक अपग्रेडेशन के लिए भी फंड का प्रावधान है। इससे गाजियाबाद, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत जैसे क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। सेफ्टी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर निवेश बढ़ेगा।
सिलीगुड़ी का सफर भी होगा आसान
प्रस्तावित योजना के तहत वाराणसी से सिलीगुड़ी तक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित होगा। इससे दिल्ली से पूर्वांचल, बिहार और पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधा और तेज विकल्प मिलेगा।
टियर-2,3 शहरों पर खास फोकस
बजट में पांच लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए विशेष फंडिंग की घोषणा की गई है। रेलवे कैपेक्स की बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा इन्हीं शहरों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी देने में खर्च होगा। दिल्ली से जुड़े हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई शहरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नई रेल लाइनों, दोहरीकरण, इलेक्ट्रिफिकेशन और ट्रैक सुधार से इन क्षेत्रों में यात्री और माल ढुलाई दोनों को गति मिलेगी।
