{"_id":"6a860995886cf4d07605665c","slug":"cash-iphone-and-cylinder-stolen-from-public-health-department-staff-quarters-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114708-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जन स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ क्वार्टर से नकदी, आईफोन और सिलिंडर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जन स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ क्वार्टर से नकदी, आईफोन और सिलिंडर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर से चोर 10 हजार रुपये की नकदी, आईफोन और एक घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। मामले में रोहतक की नेहरू कालोनी निवासी विभाग के कनिष्ठ अभियंता नीरज शर्मा पुत्र गीता राम शर्मा ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में नीरज शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अपने स्टाफ क्वार्टर में सो रहा था। रात करीब दो बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि क्वार्टर से 14 किलोग्राम का घरेलू गैस सिलेंडर, एक आईफोन और 10 हजार रुपये की नकदी गायब थी। सामान की तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों की पहचान के प्रयास कर रही है।