{"_id":"6a8608f7c39f3a1ae601cf1a","slug":"girl-critically-injured-in-dog-attack-referred-to-delhi-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-127178-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कुत्ते के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, दिल्ली रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कुत्ते के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल, दिल्ली रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव खिगोड़ निवासी एक बच्ची को बुधवार सुबह लावारिस कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन बच्ची को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया। गांव खिगोड़ निवासी पूनम सुबह करीब 10 बजे घर से बाहर निकली थी। और पड़ोसी के घर जा रही थी,इसी दौरान रास्ते में एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची को कई जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया और परिजनों को सूचना दी।
परिजन घायल बच्ची को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। बच्ची के शरीर पर कुत्ते के काटने के गंभीर घाव होने के कारण चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे सफदरजंग मेडिकल कॉलेज दिल्ली रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने और उनके खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।