सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE 12th Result: Government schools outperform private schools in Delhi

CBSE 12th Result: दिल्ली में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा, नतीजों में गिरावट का हो रहा है विश्लेषण

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 14 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
सार

इस बार भी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा। दिल्ली रीजन में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.44 फीसदी दर्ज किया गया जबकि निजी स्कूलों का परिणाम 88.77 फीसदी रहा। दोनों के बीच 5.67 फीसदी का अंतर रहा।

CBSE 12th Result: Government schools outperform private schools in Delhi
रिजल्ट आने के बाद खुशी मनाती छात्राएं। file
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में दिल्ली रीजन का कुल पास प्रतिशत 91.97 फीसदी रहा। इस बार भी सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा। दिल्ली रीजन में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 94.44 फीसदी दर्ज किया गया जबकि निजी स्कूलों का परिणाम 88.77 फीसदी रहा। दोनों के बीच 5.67 फीसदी का अंतर रहा।

Trending Videos


दिल्ली वेस्ट का परिणाम दिल्ली ईस्ट से बेहतर रहा। दिल्ली वेस्ट में 92.34 फीसदी छात्र सफल हुए, जबकि दिल्ली ईस्ट का पास प्रतिशत 91.73 फीसदी रहा। हालांकि दोनों क्षेत्रों के परिणाम में पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। बीते साल दिल्ली वेस्ट का पास प्रतिशत 95.37 और दिल्ली ईस्ट का 95.06 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरऑल रैंकिंग में दिल्ली वेस्ट पांचवें और दिल्ली ईस्ट छठे स्थान पर रहे। दिल्ली ईस्ट से 1,84,214 और दिल्ली वेस्ट से 1,21,229 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पिछले वर्ष सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन और बेहतर रहा था। तब दिल्ली वेस्ट में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 98.10 और दिल्ली ईस्ट में 96.11 फीसदी था।

रिजल्ट में गिरावट का किया जा रहा विश्लेषण
देशभर में सीबीएसई का ओवरऑल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी रहा, जो पिछले वर्ष के 88.39 फीसदी की तुलना में 3.19 फीसदी कम है। रिजल्ट में गिरावट को ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने इससे इन्कार किया। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हुई है तथा रिजल्ट में गिरावट के कारणों का अभी विश्लेषण किया जा रहा है।

पास प्रतिशत में केंद्रीय विद्यालयों ने जवाहर नवोदय को पीछे छोड़ा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के नतीजों में केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस बार केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों का  पास प्रतिशत सर्वाधिक 98.55 रहा है। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय का पास प्रतिशत 98.47 है। पिछले साल 99.29 फीसदी के साथ जेएनवी स्कूल श्रेणी में पास प्रतिशत के मामले में टॉप पर रहे थे। सरकारी स्कूल 89.55 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed