Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBSE Aryabhata Ganit Challenge will be held

Delhi NCR News: सीबीएसई का आर्यभट्ट गणित चैलेंज होगा आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों की गणितीय समझ, तार्किक क्षमता और इस्तेमाल की योग्यता को परखेगा, आठवीं से दसवीं तक के छात्र दिखा सकते हैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गणित केवल सवाल हल करने और अंक हासिल करने का विषय नहीं है, बल्कि समस्याओं को समझने और उनका समाधान खोजने का माध्यम भी है। विद्यार्थियों में गणितीय समझ, तार्किक क्षमता और व्यावहारिक इस्तेमाल की योग्यता विकसित करने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आर्यभट्ट गणित चैलेंज आयोजित करने जा रहा है। बोर्ड ने प्रतियोगिता के लिए संबद्ध स्कूलों से आवेदन मांगे हैं और विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है।
प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहला चरण स्कूल स्तर पर और दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे। पहले चरण के लिए विद्यार्थी 18 नवंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। दूसरे चरण में शामिल होने के लिए स्कूलों का पंजीकरण 27 से 30 नवंबर तक होगा। राष्ट्रीय स्तर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दो दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण की परीक्षा स्कूलों में होगी। इसके लिए सीबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएगा। स्कूल प्रश्नपत्र डाउनलोड कर अपने परिसर में परीक्षा आयोजित करेंगे। इस चरण में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। परीक्षा के आधार पर प्रत्येक स्कूल तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन करेगा। यदि तीन से अधिक विद्यार्थियों के अंक समान रहते हैं, तो स्कूल अपने स्तर पर स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में चयनित प्रत्येक स्कूल के शीर्ष तीन विद्यार्थियों को दूसरे चरण में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इसके लिए स्कूलों को विद्यार्थियों के नाम ऑनलाइन जमा करने होंगे। दूसरे चरण में भाग लेने के लिए प्रति स्कूल 900 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। केवल वही स्कूल इस चरण के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने पहले चरण की प्रक्रिया पूरी की होगी।

मेधावी विद्यार्थियों और स्कूलों को सम्मान : दूसरे चरण की परीक्षा के बाद सीबीएसई के प्रत्येक रीजन के शीर्ष 100 विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। वहीं, पहले चरण में सबसे अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले प्रत्येक रीजन के शीर्ष 10 स्कूलों को बोर्ड की ओर से प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed