सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Centre removes CRPF from Delhi CM Rekha security and Delhi Police gets responsibility

Rekha Gupta Security: दिल्ली CM की सुरक्षा से CRPF को वापस बुलाया गया, दिल्ली पुलिस के पास ही रहेगी जिम्मेदारी

पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 08:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Delhi CM Rekha Gupta Security: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सीआरपीएफ सुरक्षा को केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है। अब फिर से दिल्ली पुलिस को उनकी सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। हाल ही में सीएम पर हुए हमले के बाद उन्हें जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा दी गई थी।

Centre removes CRPF from Delhi CM Rekha security and  Delhi Police gets responsibility
सीएम रेखा गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी गई जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा को वापस ले लिया है। यह सुरक्षा उन्हें कुछ दिन पहले एक हमले के बाद दी गई थी। अब उनकी सुरक्षा का जिम्मा फिर से दिल्ली पुलिस को सौंपा गया है। बीते दिनों रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त की सुबह सिविल लाइंस में उनके कैंप कार्यालय में 'जन सुनवाई' कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया था। 

Trending Videos

आरोपी राजेश खूंखार अपराधी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला करने का आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया खूंखार अपराधी है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वर्ष 2017 में आरोपी ने मामूली झगड़े के दौरान एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसने पास में मौजूद कपड़े धोने वाली थपकी से उसे मार-मारकर अधमरा कर दिया था। राजेश को 2021 में तड़ीपार कर दिया गया था। उसके खिलाफ राजकोर्ट के भक्ति नगर थाने में मारपीट, हमला करने और शराब तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में झूठी निकली आरोपी राजेश की बात
शुरुआत में पकड़े जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसका रिश्तेदार दिल्ली की जेल में बंद है। उसकी पैरवी के लिए वह मुख्यमंत्री के पास आया था लेकिन छानबीन में उसकी कहानी झूठी निकली। पुलिस रिमांड के दौरान उसने काल भैरव के सपने की बात बताकर कुत्ते के आदेश पर दिल्ली आने का खुलासा किया। अब लगातार वह पुलिस को नई-नई कहानियां सुना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी राजेश का पूछताछ में बड़ा खुलासा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुत्तों को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पता चलने पर राजेश ने पुलिस हिरासत में खुशी जाहिर की है। उसका कहना है कि यह उसकी मेहनत का नतीजा है कि कोर्ट को इस तरह का आदेश देना पड़ा है। राजेश का दावा है कि वह राजकोर्ट में 150 से 200 कुत्तों की देखभाल करता है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने अपने परिवार को फंसाने के लिए खुद को जख्मी कर लिया था। बाद में पुलिस को झूठी कॉल कर दी थी। उसके सिर में नौ टांके लगे थे। भक्ति नगर पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की थी तो हकीकत का पता चल गया था। मामले की जांच के लिए लगातार पुलिस राजकोट पुलिस के संपर्क में है।

दिल्ली पुलिस कर रही जांच
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम राजकोट पहुंची थी। वहां पुलिस ने राजेश दोस्त तहसीन, जिग्नेश और चिराग समेत के पांच लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपी तहसीन उर्फ बापू को लेकर दिल्ली आ गई। तहसीन राजेश का 15 साल पुराना दोस्त है। तहसीन ने ही जी-पे से राजेश को दिल्ली में 2000 रुपये भेजे थे। इसके अलावा वह पहले भी उसे पैसे भेजता रहा है।

एक और आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी के दोस्त तहसीन सैयद के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो ने आज से बढ़ाया किराया, एक से चार रुपये तक का इजाफा; जानिए


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed