{"_id":"6a217833e99a523768009a1d","slug":"childhood-friend-murdered-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-139351-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बचपन के दोस्त ने की थी हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बचपन के दोस्त ने की थी हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यू उस्मानपुर में युवक की चाकू से वार कर हत्या करने का मामला
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में मंगलवार सुबह मिली थी ललित कुमार नामक युवक की लाश
-हत्या करने से पूर्व दोस्त मोहित ने कॉल कर ललित के भाई को दी थी सूचना
-ललित की मोहित के भाई की पत्नी से थीं नजदीकियां, अक्सर वह ललित के घर पर भी आती-जाती रहती थी, इस बात से खफा था मोहित, 1 जून की रात को शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में ललित कुमार (26) नामक युवक की हत्या उसके बचपन के दोस्त ने ही की थी। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी मोहित (26) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस की पूछताछ में मोहित ने खुलासा किया है कि ललित की उसके बड़े भाई की पत्नी से नजदीकियां थीं। अक्सर मोहित की भाभी ललित से मिलने उसके घर आ जाती थी। मोहित ने कई बार ललित को उसकी भाभी से दूर रहने के लिए कहा था। सोमवार रात को उसने ललित को शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। बाद में वह बुलंदशहर फरार हो गया। एक टीम बुलंदशहर पहुंची तो आरोपी भागकर दिल्ली आ गया। आरोपी को दिल्ली से दबोच लिया गया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी मोहित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 2 जून की सुबह करीब 5:02 बजे न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को खबर मिली कि गौतमपुरी इलाके में कूड़ा घर के पास एक युवक का शव पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में युवक का शव बरामद किया है। मृतक के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान थे। बाद में मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी निवासी ललित के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।। ललित के परिजनों के बयान लिए। इस बीच ललित के भाई हिमांशु ने बताया कि उसे कॉल कर मोहित ने भाई की हत्या की सूचना दी। छानबीन हुई तो पूरी वारदात का पता चला। पुलिस ने मोहित की तलाश शुरू कर दी। इस बीच मोहित की भाभी ने भी अपने देवर के खिलाफ बयान दिया। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच न्यू उस्मानपुर थाना और जिले के स्पेशल स्टाफ ने आरोपी को दबोच लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Trending Videos