सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children will make schools green

Delhi NCR News: स्कूलों को हरा-भरा बनाएंगेे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूलों में मेगा ग्रीन मिशन, हर स्कूल लगाएगा 50 पौधे


- दिल्ली के सभी स्कूलों को 35 हजार पेड़-पौधे लगाने का मिला लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों के बच्चे अपने परिसर को पेड़-पौधों से हरा-भरा बनाएंगे। इस मुहिम के लिए शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में मेगा प्लांटेशन ड्राइव चलाने का फैसला किया है। इसके तहत स्कूलों को 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें दस हजार पेड़ और 25 हजार झाडिय़ां शामिल हैं। जबकि प्रत्येक स्कूल को 50 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है।
शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में स्कूल प्रमुखों को जानकारी भेजी है। इसके माध्यम से स्कूलों को ग्रीन मिशन संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुसार प्रत्येक स्कूल को कम से कम 50 पौधे लगाने होंगे, जिनमें 15 पेड़ और 35 झाड़ियां अनिवार्य रूप से शामिल रहेंगी। स्कूलों को पेड़ लगाने के लिए स्थान चयन और मिट्टी तैयार करने का कार्य एक अप्रैल से 14 मई तक दिया गया था। अब स्कूलों को 15 मई से गड्ढे खोदने की प्रक्रिया शुरु हुई है जो कि 25 मई तक पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे पौधरोपण स्थल की जियो-टैग तस्वीरें गूगल फॉर्म के माध्यम से भेजें। निदेशालय ने स्पष्ट किया कि गड्ढे खोदने और पौधरोपण का स्थान एक ही होना चाहिए। इसके बाद स्कूलों में 1 से 11 अगस्त 2026 तक विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा, जिससे स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा हरियाली सुनिश्चित की जा सके। निदेशालय का लक्ष्य है कि 15 सितंबर 2026 तक कुल वार्षिक लक्ष्य का 80 प्रतिशत पौधरोपण पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos


स्कूलों को पौधे दिल्ली वन विभाग की नर्सरियों से नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने दिल्ली फ्री ट्री पोर्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई है। निदेशालय ने स्कूलों को स्पष्ट किया है कि पौधरोपण कार्यक्रम में स्कूल प्रमुख इको-क्लब प्रभारी, शिक्षक, एसएमसी सदस्य और छात्र सक्रिय रूप से भाग लेंगे तथा पौधों की देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed