{"_id":"6a0b06bf0adf039a940cde86","slug":"the-district-council-is-responsible-for-47-roads-in-hathin-and-a-dozen-will-be-reconstructed-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-124240-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हथीन की 47 सड़कों की जिम्मेदारी जिला परिषद को, एक दर्जन का होगा पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हथीन की 47 सड़कों की जिम्मेदारी जिला परिषद को, एक दर्जन का होगा पुनर्निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
क्षेत्र में सड़क सुधार कार्यों को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। अब क्षेत्र की 47 सड़कों की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपी जाएगी, जबकि इनमें से करीब एक दर्जन सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस पर पांच करोड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च किया जाएगा। स्थानीय विधायक मोहम्मद इसराइल चौधरी ने बताया कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें। विधायक ने कहा कि हथीन क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी विकास कार्यों पर लगभग 75 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पीएचसी गहलब के लिए भूमि चयन पूरा हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। आकांक्षी ब्लॉक होने के कारण क्षेत्र के विकास कार्यों की नीति आयोग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली प्रस्तावित है। साथ ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के भी क्षेत्र दौरे की संभावना है। उन्होंने बहीन में आईआईटी स्थापना और आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण की दिशा में भी तेजी से काम होने की बात कही।
Trending Videos