सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED conducted a raid at AAP leader Deepak Singla's residence in an alleged bank fraud case

ED Raid: बैंक धोखाधड़ी केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दीपक सिंगला को किया गिरफ्तार, AAP ने BJP पर बोला हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 18 May 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली और गोवा समेत कई ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की।

ED conducted a raid at AAP leader Deepak Singla's residence in an alleged bank fraud case
ED Raid - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला के आवास पर छापा मारा। सोमवार को दिल्ली और गोवा समेत कई ठिकानों पर ईडी की टीमों ने एक साथ छापेमारी की। आप नेता दीपक सिंगला को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। 



सिंगला की गिरफ्तार पर केजरीवाल का बड़ा दावा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई गलत काम किया है। बल्कि इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि वो भाजपा के खिलाफ काम कर रहा था और उसने भाजपा में शामिल होने से मना कर दिया। दीपक बहादुर है और देश के लिए लड़ रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई को लेकर आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ईडी सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं। लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते।'
विज्ञापन
Trending Videos

ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर बरसीं आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, 'आज हमारे देश में नीट का पेपर लीक हो रहा है, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी के दाम रोज बढ़ रहे हैं, रुपया डॉलर के सामने गिरता जा रहा। लेकिन मोदी जी को सिर्फ एक काम है-विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस लगाना और उन्हें गिरफ्तार करना।  आज ईडी ने आप नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया है। क्योंकि वो गोवा में भाजपा के खिलफ लड़ने वाला एक संगठन तैयार कर रहे थे। मोदी जी आप चाहे हमारी पार्टी के कितने भी नेताओं को गिरफ्तार करो, हम देश के हित के लिए काम करते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed