Metro Monday: सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया ‘मेट्रो मंडे’, ईंधन बचाने की पीएम की अपील पर मेट्रो से किया सफर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ देश के ईंधन संसाधनों की बचत होगी बल्कि यह हमारे शहर दिल्ली के लिए भी बेहद जरूरी है।'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो से सफर किया। मंत्री प्रवेश वर्मा और रविंद्र इंद्राज भी उनके साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मेट्रो मंडे’ शुरू किया।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए दिल्ली मेट्रो से सफर किया। pic.twitter.com/DQeHxrr5j4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने सुरक्षा घेरे को सीमित रखते हुए कश्मीरी गेट स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचीं। आईटीओ से उन्होंने दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए फीडर बस ली।
'दिल्ली के लिए इसके सचमुच शानदार नतीजे सामने आएंगे'
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ देश के ईंधन संसाधनों की बचत होगी बल्कि यह हमारे शहर दिल्ली के लिए भी बेहद जरूरी है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्याओं को देखते हुए, अगर हम सभी- भले ही छोटे पैमाने पर ही सही- अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मेट्रो, सार्वजनिक परिवहन और बसों को शामिल करना शुरू कर दें, तो यह हम सभी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। हम 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं; अगर हर व्यक्ति इस कोशिश में थोड़ा सा भी योगदान दे, तो दिल्ली शहर के लिए इसके सचमुच शानदार नतीजे सामने आएंगे।'
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, "I appeal to all citizens to make maximum use of public transportation. This will not only conserve the nation's fuel resources, but it is also absolutely essential for our city, Delhi. Given the rising levels of pollution and the traffic… pic.twitter.com/v2NdC6GgLu
— ANI (@ANI) May 18, 2026
वहीं, मुख्यमंत्री के आह्वान पर आज दिल्ली सरकार के मंत्री, अधिकारियों ने मेट्रो एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया और अपने अपने कार्यालय पहुंचे।
हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सार्वजनिक परिवहन और ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ और ‘मेट्रो मंडे’ अभियान पर कहा, "मैं राजौरी गार्डन से यहां मेट्रो से आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से आह्वान और मुख्यमंत्री ने सभी से मेट्रो मंडे के नाम का आग्रह किया था। हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है। हम सभी को मिलकर इस पहल पर काम करना चाहिए।'
मैं दो दिन वर्क फ्रॉम होम करूंगा: मंत्री आशीष सूद
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ऊर्जा संरक्षण का आह्वान किया है। इसे सफल बनाना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार ने आज के दिन दिल्ली के लोगों से सार्वजनिक वाहन इस्तेमाल करने की अपील की है। मैं उसी का पालन कर रहा हूं। मैं दो दिन वर्क फ्रॉम होम करूंगा।'