सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta Launches ‘Metro Monday’ Following PM Narendra Modi’s Appeal

Metro Monday: सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया ‘मेट्रो मंडे’, ईंधन बचाने की पीएम की अपील पर मेट्रो से किया सफर

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 18 May 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ देश के ईंधन संसाधनों की बचत होगी बल्कि यह हमारे शहर दिल्ली के लिए भी बेहद जरूरी है।'

CM Rekha Gupta Launches ‘Metro Monday’ Following PM Narendra Modi’s Appeal
सीएम रेखा गुप्ता ने मेट्रो से किया सफर - फोटो : cmo
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली मेट्रो से सफर किया। मंत्री प्रवेश वर्मा और रविंद्र इंद्राज भी उनके साथ मौजूद थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘मेट्रो मंडे’ शुरू किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने सुरक्षा घेरे को सीमित रखते हुए कश्मीरी गेट स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर आईटीओ मेट्रो स्टेशन पहुंचीं। आईटीओ से उन्होंने दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय तक पहुंचने के लिए फीडर बस ली।
विज्ञापन
Trending Videos


'दिल्ली के लिए इसके सचमुच शानदार नतीजे सामने आएंगे'
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'मैं सभी नागरिकों से अपील करती हूं कि वे ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। इससे न सिर्फ देश के ईंधन संसाधनों की बचत होगी बल्कि यह हमारे शहर दिल्ली के लिए भी बेहद जरूरी है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्याओं को देखते हुए, अगर हम सभी- भले ही छोटे पैमाने पर ही सही- अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में मेट्रो, सार्वजनिक परिवहन और बसों को शामिल करना शुरू कर दें, तो यह हम सभी के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। हम 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं; अगर हर व्यक्ति इस कोशिश में थोड़ा सा भी योगदान दे, तो दिल्ली शहर के लिए इसके सचमुच शानदार नतीजे सामने आएंगे।'

वहीं, मुख्यमंत्री के आह्वान पर आज दिल्ली सरकार के मंत्री, अधिकारियों ने मेट्रो एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग किया और अपने अपने कार्यालय पहुंचे।

हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है: मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सार्वजनिक परिवहन और ईंधन संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ और ‘मेट्रो मंडे’ अभियान पर कहा, "मैं राजौरी गार्डन से यहां मेट्रो से आया हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से आह्वान और मुख्यमंत्री ने सभी से मेट्रो मंडे के नाम का आग्रह किया था।  हम सभी को मिलकर लड़ाई लड़नी है। हम सभी को मिलकर इस पहल पर काम करना चाहिए।'

मैं दो दिन वर्क फ्रॉम होम करूंगा: मंत्री आशीष सूद
दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने देश की ऊर्जा संरक्षण का आह्वान किया है। इसे सफल बनाना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार ने आज के दिन दिल्ली के लोगों से सार्वजनिक वाहन इस्तेमाल करने की अपील की है। मैं उसी का पालन कर रहा हूं। मैं दो दिन वर्क फ्रॉम होम करूंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed