सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi excise policy scam case: Justice Manoj Jain to Now Hear the Matter

आबकारी घोटाला मामला: अब न्यायमूर्ति मनोज जैन करेंगे सुनवाई, जज स्वर्ण कांता शर्मा ने खुद को किया था अलग

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 18 May 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
delhi excise policy scam case: Justice Manoj Jain to Now Hear the Matter
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कथित आबकारी घोटाला मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मनोज जैन करेंगे। पिछले सप्ताह हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा ने तकनीकी आधार पर मामले की सुनवाई से खुद को अलग किया था। न्यायमूर्ति शर्मा के हटाने के बाद मामले को दोबारा मुख्य न्यायाधीश के पास भेजा गया था, जहां से यह मामला न्यायमूर्ति मनोज जैन को सौंपा गया है।

Trending Videos


कंटेंप्ट केस की सुनवाई मंगलवार को
उधर, आबकारी मामले से जुड़े कंटेंप्ट केस की सुनवाई मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट की डबल बेंच करेगी। न्यायमूर्ति नवीन चावला और न्यायमूर्ति रवींद्र डुडेजा की खंडपीठ कंटेंप्ट पिटिशन की सुनवाई करेगी। अरविंद केजरीवाल सिसोदिया संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज समेत कई लोगों के खिलाफ न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा ने कंटेंप्ट नोट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वे आबकारी नीति मामले के कुछ बरी किए गए आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर उनके और अदालत के खिलाफ की गई अत्यंत अपमानजनक, मानहानिकारक और घृणित टिप्पणियों पर चुप नहीं रह सकती हैं। न्यायमूर्ति ने स्पष्ट कहा कि मेरे संज्ञान में आया है कि कुछ प्रत्यर्थी मेरे खिलाफ और इस अदालत के खिलाफ बेहद घृणित, अवमाननापूर्ण और मानहानिकारक सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। मैं चुप नहीं रह सकती। मैंने कुछ प्रत्यर्थियों और अन्य अवमाननाकर्ताओं के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed