सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The groom committed suicide by jumping in front of a train the day after his wedding; a case has been filed against five people, including his wife.

Delhi NCR News: शादी के अगले ही दिन दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पत्नि समेत 5 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


होडल। रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने शादी के अगले ही दिन ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामला सामने आया है। रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मृतक के भाई की शिकायत पर नवविवाहिता पत्नी समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस के अनुसार, गांव वली मोहम्मदपुर उर्फ लहरपुर निवासी ओमप्रकाश की शादी 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के शेरगढ़ निवासी भूमिका के साथ हुई थी। 30 अप्रैल को विदाई के बाद दुल्हन घर आई। आरोप है कि सुहागरात को ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके अगले ही दिन 1 मई की सुबह से ओमप्रकाश के मोबाइल पर चार अलग-अलग नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आने शुरू हो गए। फोन करने वाले युवक अजय निषाद, संजीव, नारायण सिंह और वेदराम दुल्हन भूमिका के जान-पहचान वाले बताए जा रहे हैं। मृतक के भाई जयभगवान ने आरोप लगाया कि इन कॉल्स के जरिए ओमप्रकाश को बुरी तरह प्रताड़ित और ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस खौफ और मानसिक तनाव के कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज चंद्रपाल ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article