सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Mausam Ki Jankari Delhi records highest mercury of season maximum temperature crosses 43

भट्टी में तब्दील हुई दिल्ली: 43 के तापमान में महसूस हुआ 48 डिग्री का टॉर्चर, बीते एक साल का भी रिकॉर्ड टूटा

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 18 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिमी विक्षोभों के बाद गर्मी बढ़ी है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज हुआ। हीट इंडेक्स 48 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने 20 से 22 मई तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है।

Mausam Ki Jankari Delhi records highest mercury of season maximum temperature crosses 43
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का सितम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos


पिछले करीब एक पखवाड़े से पश्चिमी विक्षोभों के चलते मिल रही राहत का दौर खत्म हो गया है। अब गर्मी अपने रौद्र रूप में आने लगी है। इसी का नतीजा है कि साफ आसमान और तेज धूप के बीच उमस भरी गर्मी ही नहीं, तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में दिन के साथ रातें भी लगातार गर्म हो रही हैं। दोपहर के समय तो यूं मानों ऐसा लगता हो, जैसे भट्टी जल रही हो। इसी कड़ी में सोमवार को दिनभर तेज धूप के चलते लोगों को चुभन भरी गर्मी का अहसास हुआ। इस दौरान लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। धूप 11 बजे के बाद से ही बेहद तीखी हो गई। इसके चलते लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का भी अहसास हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं, हालात ऐसे थे कि रात में भी सुकून नहीं मिला। दिन और रात के समय गर्म हवा चली। ऐसे में हीट इंडेक्स 48 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी और नमी एक साथ मिलकर हीट इंडेक्स बनता है। हालांकि, तापमान इससे काफी कम रहा, लेकिन लोगों को 48 डिग्री की गर्मी जैसी असहजता महसूस हुई। दिल्ली के लोगों को झुलसाने वाली गर्मी परेशान कर रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43.4 और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज हुआ। यह इस सीजन का सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 57 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 23 प्रतिशत रही। बीते तीन दिन से पारा 40 के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा, बीते एक साल का भी रिकॉर्ड टूटा है। साल 2025 में 16 मई को 42.3 दिन का पारा दर्ज किया गया था।

तीन दिन लगेंगे लू के थपेड़े
दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने 20 से लेकर 22 मई को लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और कई जगहों पर लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। खासकर 19 और 21 मई को तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि हवा के झोंके 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकते हैं। वहीं, दिल्ली में अब ज्यादातर समय पश्चिमी दिशा से हवा चलने की संभावना है। यह हवा अपने साथ बलूचिस्तान और राजस्थान से गर्मी लेकर आएगी। हवा में नमी की मात्रा बेहद कम होने के चल लोगों को बहुत ज्यादा तपिश का अहसास होगा।

विज्ञापन

यह होता है हीट इंडेक्स
आसान भाषा में समझें तो हीट इंडेक्स का मतलब होता है, ऐसा तापमान जो वाकई में महसूस हो रहा है। जब वास्तविक तापमान के साथ आर्द्रता मिलती है और उसका जो असर इंसान को महसूस होता है उसे ही हीट इंडेक्स कहते हैं। हीट इंडेक्स का कॉन्सेप्ट 1979 में रॉबर्ट जी स्टेडमैन ने विकसित किया था। रॉबर्ट चाहते थे आम इंसान भी गर्मी के असर को समझ सके कि क्यों तापमान कम होने पर भी यह अधिक महसूस होता है।

नमी भरी गर्मी में क्या बरतें सावधानी
- नमी भरी गर्मी में पसीना अधिक बहता है। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है। चक्कर आना, थकान आने की समस्या से बचने के लिए पानी पीते रहें। ओरएस भी पी सकते हैं।
- इस मौसम में पाचन संबंधी दिक्कतें आती हैं। बाहर का खाने से बचें। कम मसाले वाला खाएं।
- त्वचा की बीमारी होने की आशंका अधिक रहती है। साफ-सफाई का खास खयाल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed