फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chinese manjha wrapped around neck, palm cut when removed

Delhi NCR News: गर्दन में लिपटा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, हटाने पर हथेली कटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Chinese manjha wrapped around neck, palm cut when removed
चाइनीज मांझा के कारण ड्यूटी जा रहे युवक का कटा हाथ।
एनएच-19 पर ड्यूटी जा रहे बाइक सवार की सूझबूझ से बची जान, अस्पताल में लगे तीन टांके
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल।
प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मांझे का इस्तेमाल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। शुक्रवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस अड्डे के पास बाइक से ड्यूटी पर जा रहे युवक की गर्दन में अचानक चाइनीज मांझा आकर उलझ गया। युवक ने घबराने के बजाय तुरंत हाथ से मांझे को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान मांझा हाथ में लिपट गया और उसकी हथेली कट गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

जिले के गांव पिंगोड़ निवासी मनोज बघौला स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहा था। बस अड्डे के नजदीक पहुंचते ही हवा में उड़ रहा मांझा उसकी गर्दन से फंस गया। मांझे की धार गर्दन पर लगते ही उसने बाइक को नियंत्रित करते हुए उसे हाथ से हटाया। इसी दौरान मांझा हाथ में फंस गया और हाथ कट गया। घटना के बाद साथियों ने घायल मनोज को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसके हाथ में करीब तीन टांके लगाए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


राहगीरों पर मंडरा रहा खतरा

चाइनीज मांझे पर प्रशासन की ओर से पाबंदी है। इसके बावजूद इसकी बिक्री और इस्तेमाल पूरी तरह बंद नहीं हो पाया है। शहर में चाइनीज मांझा चोरी छुपे बेचा जा रहा है। इसको लेकर पहले भी खबर प्रकाशित कर चुके है। इसके साथ ही यह मांझा दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों के लिए खासा खतरनाक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजारों में इसकी बिक्री पर निगरानी बढ़ाने के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों पर होगी कार्रवाई

पुलिस प्रवक्ता संजय कुमार ने बताया कि चाइनीज मांझे को लेकर जिला पुलिस प्रशासन गंभीर है। सभी दुकानदारों को इसे बेचने पर रोक के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझा बेचने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पिछले महीने बच्चे की गर्दन कटी थी
पिछले महीने प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से हथीन उपमंडल में 10 वर्षीय बच्चे की गर्दन कट गई थी। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। इसके बावजूद बाजार में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed