{"_id":"6a7f577c0dd47de4020a54f8","slug":"district-level-event-at-police-lines-mp-to-hoist-the-flag-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114575-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुलिस लाइन में जिला स्तरीय कार्यक्रम, सांसद करेंगे ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुलिस लाइन में जिला स्तरीय कार्यक्रम, सांसद करेंगे ध्वजारोहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला प्रशासन की ओर से 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मुख्य अतिथि कार्तिकेय शर्मा समारोह से पहले शहीद स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह समारोह स्थल पर ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के जज्बे को जीवंत करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिले के उपमंडल स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होंगे। फिरोजपुर-झिरका में हाउसफैड के अध्यक्ष सुभाष बंसल, तावड़ू में जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद और पुन्हाना में विधायक इलियास मोहम्मद ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। प्रशासन ने समारोह को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देंगे प्रस्तुति
उपायुक्त ने बताया कि कंट्री ग्रामर स्कूल के विद्यार्थी जय हरियाणा, हिंदू विद्या निकेतन स्कूल की ओर से डांस विद योगा तथा वेलफेयर संस्थान नगीना द्वारा जलवा तेरा, जलवा जलवा पर प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कालो कूद पड़ो मेला में, जवाहर नवोदय विद्यालय बाई के विद्यार्थी शुभ दिन आयो और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उजीना की छात्राएं जय हो गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन से निर्धारित समय पर समारोह स्थल पर पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं संघर्ष को याद करने का अवसर है। सभी लोग राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाएं।