पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP protest Jantar Mantar continues Sonam Wangchuk said people stuffing themselves with food

'यहां लोग ठूंस-ठूंसकर खा रहे': भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों हुए नाराज? सामने आया भावुक वीडियो

Fri, 03 Jul 2026 06:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 03 Jul 2026 06:26 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सोनम वांगचुक ने वहां मौजूद भीड़ पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहां प्रदर्शन करने वालों से ज्यादा पिकनिक मनाने वाले लोग पहुंच रहे हैं। यहां लोगों को ठूंस-ठूंसकर खाते हुए देखकर दुख होता है। 

विज्ञापन
CJP protest Jantar Mantar continues Sonam Wangchuk said people stuffing themselves with food
जंतर मंतर पर 14वें दिन भी सीजेपी का प्रदर्शन जारी - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जंतर मंतर पर शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इस आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक लगातार छठे दिन भूख हड़ताल पर बैठे रहे। लगातार उपवास के कारण उनका ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल तेजी से गिर रहा है, जिसके चलते डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है।

विज्ञापन


ठूंस-ठूंसकर खाने वालों पर बरसे सोनम वांगचुक
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सोनम वांगचुक ने वहां मौजूद भीड़ पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहां प्रदर्शन करने वालों से ज्यादा पिकनिक मनाने वाले लोग पहुंच रहे हैं। यहां लोगों को ठूंस-ठूंसकर खाते हुए देखकर दुख होता है। वांगचुक ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि ज्यादा खाने वाले लोग मोटे होकर बीमार होंगे और जल्द मरेंगे। इसके साथ ही उन्होंने आंदोलन को गंभीर बनाने की अपील करते हुए कहा कि हर कोई कम से कम एक दिन का अनशन जरूर करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन
सीजेपी नेताओं के अनुसार, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेगा। शुक्रवार को सीजेपी की नेतृत्व टीम ने भी एक दिन का उपवास रखा। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सभी प्रदर्शनकारियों से अपील की कि वे एकजुटता दिखाने के लिए कम से कम एक दिन का उपवास जरूर रखें और इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करें।

विज्ञापन

देर रात बढ़ी पुलिस की मौजूदगी, प्रशासन के सख्त रुख की आशंका
आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार बातचीत करने के बजाय प्रदर्शन को दबाने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात जंतर मंतर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि प्रशासन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। हालांकि, इस अतिरिक्त बल की तैनाती पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी
लगातार भूख हड़ताल के कारण प्रदर्शन में शामिल कई छात्रों का ब्लड शुगर लेवल कम हो गया है और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी है। एक छात्र की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिजीत दीपके ने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में प्रभावित छात्रों का इलाज और प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

बड़ी संख्या में छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों की मौजूदगी के बीच प्रदर्शन पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार इस मामले पर कब और क्या रुख अपनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed