फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP's support for the INDIA alliance rally

Delhi NCR News: इंडिया गठबंधन की रैली को सीजेपी का समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी की है। दिपके ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर रैली का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश सबसे ऊपर है और ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ना चाहिए। सीजेपी के अनुसार, एसआईआर के कारण मतदाता सूची से योग्य मतदाताओं के नाम हटने की चिंता बढ़ी है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी हर योग्य नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना है। बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर ने हर वयस्क नागरिक को समान मतदान का अधिकार दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए किसी भी योग्य नागरिक को इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed