सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CM Rekha Gupta tells achievements of the government

Delhi: सीएम रेखा गुप्ता ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- दिल्ली में सुशासन का नया मॉडल किया स्थापित

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 23 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सरकार का एक साल पूरा होने पर कार्यक्रम में संबोधन दिया। उन्होंने इसे जनता के विश्वास, सेवा और सुशासन का वर्ष बताया। विकास और पारदर्शी प्रशासन पर जोर दिया।

CM Rekha Gupta tells achievements of the government
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में खजूरी चौक स्थित नमो ग्राउंड पर सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बीते 365 दिनों को ‘जनता के विश्वास, सेवा के संकल्प और सुशासन के परिणाम’ का वर्ष बताया।

Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पहला कदम बदलाव का, एक साल विकास का’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक है। पिछले एक वर्ष में सरकार ने पारदर्शी प्रशासन, भ्रष्टाचार-मुक्त व्यवस्था, तेज इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, डिजिटल गवर्नेंस और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिल्ली को नई गति और नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष दिल्ली को नया आत्मविश्वास देने का वर्ष रहा है, जहां सरकार ने हर वर्ग जैसे गरीब, श्रमिक, महिला, युवा और मध्यम वर्ग आदि के हितों को प्राथमिकता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को आधार बनाकर दिल्ली में सुशासन का नया मॉडल स्थापित किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाला समय विकास की इस रफ्तार को और तेज करने, दिल्ली को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाने और हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकार स्वयं को जनता का सेवक मानते हुए दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका विश्वास ही सरकार की सबसे बड़ी शक्ति है और इसी विश्वास के साथ विकसित दिल्ली के निर्माण का संकल्प आगे बढ़ता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, सांसद मनोज तिवारी, सांसद योगेन्द्र चंदोलिया, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक अजय महावर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed