{"_id":"6a8182e6db5df85e7d0bbefd","slug":"statement-by-cm-rekha-gupta-upon-fulfillment-of-pledge-to-set-up-100-atal-canteens-in-delhi-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- कोई भूखा न सोए, पांच रुपये में मिल रहा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में 100 अटल कैंटीन का संकल्प पूरा: सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- कोई भूखा न सोए, पांच रुपये में मिल रहा भोजन
Sun, 16 Aug 2026 03:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sun, 16 Aug 2026 03:00 PM IST
सार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष पर शुरू की गई 100 अटल कैंटीन सुचारु रूप से चल रही हैं। यहां पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं से पिंक कार्ड बनवाने की अपील भी की।
विज्ञापन
दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीन का उद्घाटन
- फोटो : @gupta_rekha (सोशल मीडिया)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर दिल्ली में उनके नाम पर 100 ‘अटल कैंटीन’ खोलने का संकल्प लिया गया था। इन कैंटीन के जरिए रोजाना एक लाख लोगों को महज पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराने की योजना थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल दिल्ली में किसी को भूखा न सोने देने की संवेदनशील सोच के साथ शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि शहर में 100 अटल कैंटीन सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने इसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चरणों में पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि बताया।
विज्ञापन
रेखा गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले उन बहनों को पिंक कार्ड बनवाने का एक और अवसर दिया जा रहा है, जिन्होंने अभी तक अपना कार्ड नहीं बनवाया है। पिंक कार्ड के जरिए दिल्ली की महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन