{"_id":"6a7fb964eb1a86446a087fd5","slug":"igi-airport-road-safety-and-power-infrastructure-at-the-airport-to-be-further-strengthened-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGI Airport: हवाई अड्डे पर सड़क सुरक्षा और बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, सुरक्षित आवागमन पर विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IGI Airport: हवाई अड्डे पर सड़क सुरक्षा और बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, सुरक्षित आवागमन पर विशेष ध्यान
Sat, 15 Aug 2026 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
शनि पाथौली, नई दिल्ली
शनि पाथौली, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Aug 2026 06:27 AM IST
सार
एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनलों से जुड़े सड़कों पर सुरक्षा से जुड़े उपकरण और रोड फर्नीचर लगाए जाएंगे। साथ ही टर्मिनल-3 क्षेत्र और कार्गो एप्रन में लगे पुराने आउटडोर फीडर पिलर पैनलों को बदलने की तैयारी है।
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा
- फोटो : i-stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। एयरपोर्ट के तीनों टर्मिनलों से जुड़े सड़कों पर सुरक्षा से जुड़े उपकरण और रोड फर्नीचर लगाए जाएंगे। साथ ही टर्मिनल-3 क्षेत्र और कार्गो एप्रन में लगे पुराने आउटडोर फीडर पिलर पैनलों को बदलने की तैयारी है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर हर दिन बड़ी संख्या में यात्री निजी वाहनों, टैक्सी, बस और अन्य परिवहन साधनों से टर्मिनल तक पहुंचते हैं। ऐसे में टर्मिनल के बाहर की सड़क व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए नई व्यवस्था के तहत सड़क सुरक्षा और बिजली व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है। इन परियोेजनाओं के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
टर्मिनलों के आसपास बढ़ेगी सड़क सुरक्षा
टर्मिनल-1, 2 और 3 के लैंडसाइड रोड नेटवर्क पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के रोड सेफ्टी आइटम और रोड फर्नीचर लगाए जाएंगे। एयरपोर्ट के बाहर यात्रियों को छोड़ने और लेने के लिए बड़ी संख्या में वाहन आते हैं। व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क पर जाम और अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है। ऐसे में सड़क सुरक्षा से जुड़े उचित इंतजाम यात्रियों और वाहन चालकों दोनों के लिए उपयोगी होंगे।
विज्ञापन
सुरक्षित आवागमन पर विशेष ध्यान
एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन दिन-रात चलता है। इसलिए टर्मिनल क्षेत्र की सड़कें भी लगातार व्यस्त रहती हैं। सड़क सुरक्षा उपकरणों की बेहतर व्यवस्था से रात के समय भी वाहन चालकों को मार्ग और सड़क की स्थिति समझने में मदद मिलेगी। इससे अचानक ब्रेक लगाने, गलत दिशा में वाहन ले जाने या सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से रुकने जैसी स्थितियों को कम करने में सहायता मिलेगी।
नए पैनल लगाए जाने से संबंधित क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था अधिक बेहतर होगी
वहीं, टर्मिनल-3 क्षेत्र और कार्गो एप्रन के एयरसाइड हिस्से में लगे आउटडोर फीडर पिलर पैनलों को बदलने की तैयारी है। फीडर पिलर पैनल एयरपोर्ट के विभिन्न विद्युत उपकरणों और व्यवस्थाओं तक बिजली की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पुराने पैनलों के स्थान पर नए पैनल लगाए जाने से संबंधित क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को अधिक बेहतर होगी। इसके अलावा हाई टेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) स्विचगियर पैनलों से जुड़े जरूरी स्पेयर पार्ट्स की भी आपूर्ति की जाएगी।