फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Minister Rekha Gupta hoisted the flag on the 80th Independence Day

80th Independence Day: 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा देश, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण

Sat, 15 Aug 2026 01:15 PM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 15 Aug 2026 01:15 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Rekha Gupta hoisted the flag on the 80th Independence Day
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया ध्वजारोहण - फोटो : ANI
आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ देशभक्ति के गीत और उत्साह नजर आ रहा है। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'आज का दिन केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है बल्कि असंख्य वीरों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। इस पावन अवसर पर हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। जिनके संघर्ष ने भारत के लोकतंत्र को दृढ़ आधार प्रदान किया है। ये लहराता हुआ तिरंगा हमारे लिए केवल गौरवशाली अतीत का प्रतीक नहीं है बल्कि हमारे उज्ज्वल भविष्य का संकल्प भी है। स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण का सतत दायित्व भी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, 'सभी को स्वाधीनता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आज दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता को संबोधित किया है और अभी तक दिल्ली सरकार की जो उपलब्धियां रही हैं, उन पर भी चर्चा की है। आगे का रोडमैप भी उन्होंने दिल्ली की जनता के सामने रखा है।' 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के बयान पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता नहीं कि आज के दिन अरविंद केजरीवाल की प्रासंगिकता कितनी बची हुई है खासतौर पर दिल्ली में। दिल्ली की जो युवा पीढ़ी है, सभी ने बोरिया-बिस्तर लपेट कर अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से भगाया है, उन्हें वो याद रखना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed