{"_id":"6a7ffa6fa06003386c0c56d8","slug":"e-rickshaw-driver-dies-of-electrocution-while-charging-the-battery-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटरी चार्ज करते समय लगा करंट: ई-रिक्शा चालक की मौत, घर में माता-पिता और भाई; दिल्ली में किराए पर रहता योगराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटरी चार्ज करते समय लगा करंट: ई-रिक्शा चालक की मौत, घर में माता-पिता और भाई; दिल्ली में किराए पर रहता योगराज
Sat, 15 Aug 2026 11:07 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:07 AM IST
सार
जांच में पता चला कि मृतक योगराज गौतम मूलत: बुलंदशहर यूपी का रहने वाले थे। योगराज अविवाहित थे और अपने परिवार के साथ पश्चिम पुरी, पॉकेट-एक में किराए पर रह रहे थे। परिवार में माता-पिता व भाई हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी बाग इलाके में एक चार्जिंग प्वाइंट पर ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगने से चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 28 साल के योगराज गौतम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चार्जिंग प्वाइंट के मालिक के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार को पंजाबी बाग थाना पुलिस को बालाजी अस्पताल से करंट लगने के बाद एक युवक को भर्ती कराने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां पता चला कि डॉक्टरों ने 28 साल के योगराज गौतम को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि मृतक योगराज गौतम मूलत: बुलंदशहर यूपी का रहने वाले थे। योगराज अविवाहित थे और अपने परिवार के साथ पश्चिम पुरी, पॉकेट-एक में किराए पर रह रहे थे। परिवार में माता-पिता व भाई हैं। शुक्रवार को वह पुष्पा चैंबर एलएससी मार्केट पंजाबी बाग स्थित चार्जिंग प्वाइंट पर अपने ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज कर रहा था, तभी उसे बिजली का झटका लगा। पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन
जिसमें पता चला कि चार्जिंग प्वाइंट से एक बिजली का तार निकल रहा था। जिसके चपेट में आने से उसे बिजली का झटका लगा। जांच में पता चला कि चार्जिंग प्वाइंट का मालिक बाली खन्ना है। जिसकी लापरवाही की वजह से घटना हुई। पुलिस ने मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद से मालिक भागा हुआ है, जिसकी तलाश में पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।