फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi on high alert for Independence Day; 25,000 personnel deployed

दिल्ली में सुरक्षा का अभेद्य चक्र: 25,000 जवान और 1,000 से ज्यादा सीसीटीवी, लाल किले पर भी कड़े इंतजाम

Sat, 15 Aug 2026 08:00 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 15 Aug 2026 08:00 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली हाई अलर्ट पर है। राजधानी मे 25,000 जवान तैनात किए गए हैं। वहीं 1,000 से ज़्यादा CCTV कैमरे और AI-बेस्ड वीडियो एनालिटिक्स शामिल हैं। लाल किले पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है।

विज्ञापन
Delhi on high alert for Independence Day; 25,000 personnel deployed
Delhi on high alert - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी दिल्ली, विशेषकर ऐतिहासिक लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। किसी भी संभावित खतरे से निपटने और समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक व्यापक 'बहुस्तरीय एंटी-टेरर रिस्पॉन्स प्लान' (आतंकवाद विरोधी प्रतिक्रिया योजना) लागू है। राजधानी हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन


कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 25,000 से ज़्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किए गए हैं। लाल किले के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, जिसमें 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरे और AI-बेस्ड वीडियो एनालिटिक्स शामिल हैं। 
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (नॉर्थ) राजा बंथिया ने बताया, "पिछले साल राजधानी में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा योजना में एंट्री पॉइंट्स और लाल किले के आस-पास कई लेयर की चेकिंग और स्क्रीनिंग शामिल है। इसके अलावा, किसी भी संभावित खतरे या इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए एक खास एंटी-टेरर रिस्पॉन्स सिस्टम भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

लाल किले और उसके आसपास के इलाके को पूरी तरह से अभेद्य बना दिया गया है। निगरानी तंत्र को मजबूत करने के लिए 1,000 से अधिक उच्च-तकनीकी वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वीडियो एनालिटिक्स तकनीक से लैस हैं। 


 

इनकी मदद से भीड़ में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, लावारिस वस्तु या व्यक्ति की तुरंत पहचान की जा सकेगी, जिससे पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में मदद मिलेगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई चूक न रहे, इसके लिए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर कई 'मॉक ड्रिल' (पूर्वाभ्यास) भी किए हैं।

इसके अलावा, समारोह के दौरान बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित हितधारकों और विभागों के साथ पहले से ही संपर्क और तालमेल स्थापित किया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed