{"_id":"6a7fe1029d9d03b291030508","slug":"17-delhi-police-officers-and-personnel-honoured-on-independence-day-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारी और जवान सम्मानित, 2 को राष्ट्रपति, 15 को सराहनीय सेवा पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारी और जवान सम्मानित, 2 को राष्ट्रपति, 15 को सराहनीय सेवा पदक
Sat, 15 Aug 2026 09:16 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 15 Aug 2026 09:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस के 17 अधिकारी और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। अपर पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार गुप्ता और एसआई राजेश कुमार को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक और 15 को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया। हालांकि इस वर्ष दिल्ली पुलिस के किसी अधिकारी व कर्मचारी को गैलेंट्री अवॉर्ड नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार अपर पुलिस आयुक्त (एजीएमयूटी 2010) दिनेश कुमार गुप्ता दिल्ली पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वर्तमान में अपर पुलिस आयुक्त/यातायात के रूप में दिल्ली में यातायात व्यवस्था को कुशलतापूर्वक संभाल रहे हैं। उन्हें 2018 में सराहनीय सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था। सब-इंस्पेक्टर (कार्यकारी) राजेश कुमार ने 1988 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (कार्यकारी) के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और तब से विभिन्न क्षमताओं में समर्पित सेवा प्रदान की है। उन्होंने 2010 में अपनी शुरुआत से ही क्वार्टर आवंटन सेल वेबसाइट के व्यवस्थित प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 2005 में सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त (एजीएमयूटी 2007) सुरेंद्र कुमार को पुलिसिंग, आव्रजन प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत करने में उनके असाधारण नेतृत्व के लिए सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। 2015 में उन्होंने दिल्ली पुलिस में ई-बीट बुक प्रणाली को डिजाइन और लॉन्च किया, जिसने डिजिटलीकरण, जवाबदेही और वास्तविक समय की पुलिसिंग को बढ़ाया। वर्तमान में वे अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
संयुक्त पुलिस आयुक्त (एजीएमयूटी 2007) नूपुर प्रसाद ने शाहदरा की पहली डीसीपी के रूप में उन्होंने जिले की नींव रखी। वर्तमान में आर्थिक अपराध शाखा में संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में, उन्होंने ट्रायल मॉनिटरिंग के लिए मायकेस सॉफ्टवेयर पेश किया।
इसके अलावा इंस्पेक्टर राकेश कुमार भट्ट, इंस्पेक्टर तारा दत्त, एएसआई कैलाश चंद, डब्ल्यू/एसआई अंजना कुमारी, एएसआई सतीश पाटिल, एएसआई आनंद बल्लभ, एएसआई प्रदीप कुमार शर्मा, डब्ल्यू/एएसआई बिंदु, डब्ल्यू/एएसआई दिनेश कुमारी, डब्ल्यू/हवलदार ललिता, डब्ल्यू/ हवलदार शर्मिला, डब्ल्यू/हवलददार पुष्पा रानी, हवलदार विजय सिंह को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।