{"_id":"6a6ca0530423d001320c286b","slug":"commonwealth-table-tennis-malaysian-womens-team-finishes-as-runner-up-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148438-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस: मलयेशिया की महिला टीम बनी उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस: मलयेशिया की महिला टीम बनी उपविजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनल में कड़ा संघर्ष, रजत पदक और 5,000 डॉलर की पुरस्कार राशि से सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 में मलयेशिया की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (रनर-अप) का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने जोरदार चुनौती पेश की, लेकिन अंततः उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
पूरे टूर्नामेंट में मलयेशियाई खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासित खेल और प्रभावी रणनीति का प्रदर्शन किया। शुरुआती दौर से लेकर सेमीफाइनल तक टीम ने लगातार दमदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि खिताबी मुकाबले में जीत नहीं मिल सकी, लेकिन उनके प्रदर्शन की खेल विशेषज्ञों और दर्शकों ने सराहना की।
उपविजेता बनने पर मलयेशिया की महिला टीम को ट्रॉफी, रजत पदक और 5,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के खेल विभाग ने भी सोशल मीडिया पर टीम को बधाई देते हुए कहा कि मलयेशिया की महिला खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में यादगार खेल का प्रदर्शन किया और पोडियम पर स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया। 22वीं कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में विभिन्न देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया।