फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   alternating between rain, humidity, and pleasant weather

Delhi NCR News: मानसून ले रहा यू-टर्न, कभी बारिश, कभी उमस, कभी मौसम सुहावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
-शुक्रवार को उमस ने निकाले पसीने, तीन दिन से बारिश का इंतजार
विज्ञापन


-अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज हुआ,

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून की रफ्तार स्पीड नहीं पकड़ पा रही। मानसून लगातार यू टर्न ले रहा है। कभी बारिश, कभी उमस और कभी तेज धूप परेशान कर रही है। जुलाई में मौसम का ऐसा ही रूप देखने को मिला। दिल्ली में जुलाई के पूरे महीने में केवल 11 दिन ही बारिश हुई। हालांकि बीते साल के मुकाबले में इस जुलाई में ज्यादा बारिश 261.52 मिमी दर्ज की गई। जबकि बीते साल 14 दिन 259.11 मिमी बारिश हुई थी। अब मौसम विभाग ने एक बार फिर एक अगस्त से छह अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली में 29 जुलाई के बाद झमाझम बारिश नहीं हुई है। इस कारण से उमस बढ़ी हुई है और लोग इससे परेशान है। आसमान में बादलों की आवाजाही है लेकिन बारिश नहीं हो रही है। तीन दिन से लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं जिससे कि उमस वाली गर्मी से राहत मिले। शुक्रवार को भी मौसम शुष्क बना रहा। दिन भर बादलों और धूूप की लुकाछिपी चलती रही। हालांकि सुबह से तेज हवाएं चलने के कारण थोड़ी राहत महसूस हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो अगस्त के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूरे सप्ताह हल्की बारिश रहने से गर्मी का अहसास कुछ कम होगा। जहां शुरूआत के तीन दिन तापमान में कमी रहेगी, वहीं बाद में तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed