सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court reserved its order regarding police custody of Dr. Manoj Shirure and Tejas Harshad Kumar Shah

NEET UG: पेपर लीक मामले में दिल्ली कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, सीबीआई ने मांगी थी पांच दिन की हिरासत

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 27 May 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Neet Paper Leak Case: दिल्ली में नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र उजागर मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों आरोपियों की हिरासत के आदेश को सुरक्षित रख लिया है। सीबीआई ने कोर्ट से आरोपियों की पांच दिन की हिरासत मांगी थी। 

court reserved its order regarding police custody of Dr. Manoj Shirure and Tejas Harshad Kumar Shah
नीट पेपर लीक केस में आदेश सुरक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने डॉ. मनोज शिरुरे और तेजस हर्षद कुमार शाह की पांच दिन की सीबीआई हिरासत मांग पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने प्रह्लाद कुलकर्णी और शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत पर भी फैसला कल सुनाने के लिए सुरक्षित रखा।
Trending Videos




अब तक डॉक्टर और शिक्षक सहित 13 आरोपी गिरफ्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें महाराष्ट्र के लातूर का एक डॉक्टर और पुणे का एक फिजिक्स शिक्षक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एजेंसी का कहना है कि दोनों आरोपी प्रश्नपत्र लीक कराने की साजिश में शामिल थे। गिरफ्तार मनोज शिरुरे पर केमिस्ट्री प्रश्न उपलब्ध कराने का आरोप है। ये प्रश्न नीट के पेपर सेटर पीवी कुलकर्णी से हासिल किए गए थे। इनमें रेनुकाई करियर सेंटर के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर का बेटा भी शामिल था। सीबीआई ने पुणे के फिजिक्स शिक्षक तेजस हर्षदकुमार शाह को भी गिरफ्तार किया है। 

शाह को फिजिक्स के लीक प्रश्न मनीषा हवालदार से मिले थे। इन गिरफ्तारियों के बाद कुल 13 लोग पकड़े जा चुके हैं। सीबीआई मामले की साजिश और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है। एजेंसी ने देशभर में 49 स्थानों पर छापेमारी की है। छापों में अहम दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं।

जांच में सामने आए तथ्य
जांच में मनोज शिरुरे की भूमिका अहम बताई गई है। उसने तीन छात्रों को केमिस्ट्री के प्रश्न उपलब्ध कराए थे। इन प्रश्नों को पेपर सेटर पीवी कुलकर्णी से प्राप्त किया गया था। रेनुकाई करियर सेंटर के संचालक शिवराज मोटेगांवकर को भी पहले गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई अब नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

3 मई को आयोजित नीट यूजी 2026 परीक्षा लीक के आरोपों के बाद विवादों में आई थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी थी। अब यह परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस मामले ने लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed