{"_id":"6a81d5b2b4046a43e60bb858","slug":"over-180000-people-visited-the-indian-trade-festival-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150919-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भारतीय व्यापार महोत्सव में 1.8 लाख से अधिक लोग पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भारतीय व्यापार महोत्सव में 1.8 लाख से अधिक लोग पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित चार दिवसीय भारतीय व्यापार महोत्सव (बीवीएम)-2026 का समापन हो गया। आयोजकों के अनुसार महोत्सव में 1.8 लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि 23 देशों के 347 विदेशी प्रतिनिधि शामिल हुए। विभिन्न बैठकों और व्यापारिक चर्चाओं के माध्यम से करीब पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापारिक अवसर बनने का दावा किया गया।
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि विदेशी प्रतिनिधियों ने भारतीय कंपनियों के साथ कारोबार, साझेदारी, तकनीकी सहयोग और निर्यात को लेकर चर्चा की। 20 से अधिक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ब्रांड और वैश्विक खरीदारी कंपनियों ने भी प्रदर्शकों के साथ बैठकें कीं। इससे भारतीय उत्पादों के लिए विदेशी बाजारों में नए अवसर बनने की उम्मीद है।
महोत्सव में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, एफएमसीजी, कपड़ा, हस्तशिल्प, चमड़ा, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, अक्षय ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स और डिजिटल क्षेत्र समेत विभिन्न उद्योगों ने उत्पाद प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
कैट की भारत इनोवेशन एंड स्टार्टअप एक्सचेंज पहल के तहत 150 से अधिक स्टार्टअप पिच सत्र आयोजित हुए, जिनमें 50 से अधिक निवेशकों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा व्यापार और निवेश से जुड़े ज्ञान सत्र, देश संवाद और आई-टॉक्स भी आयोजित किए गए।