{"_id":"6a81e46e9068bc0aa7057f28","slug":"youth-stabbed-to-death-in-govindpuri-one-in-custody-delhi-ncr-news-c-1-1-noi1463-4618719-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गोविंदपुरी में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गोविंदपुरी में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, एक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ओखला के इंद्रा मजदूर कैंप की घटना; जांघ पर चाकू लगने से अत्यधिक खून बहने पर हुई मौत
-आपसी विवाद समेत कई दृष्टिकोणों से जांच में जुटी पुलिस; घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले के गोविंदपुरी इलाके में शनिवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची, परिजन घायल युवक को अस्पताल ले जा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजू (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है।
राजू अपने परिवार के साथ ओखला फेज-1 स्थित इंद्रा मजदूर कैंप में रहते थे। शनिवार रात करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को एक महिला का कॉल मिला, जिन्होंने बताया कि उनके भाई को किसी ने चाकू मार दिया है। सूचना मिलते ही गोविंदपुरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि परिजन खून से लथपथ राजू को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए हैं। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राजू को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि राजू की जांघ पर चाकू मारा गया था, जिससे अत्यधिक खून बह गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत केस किया है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि वारदात की वजह और आरोपियों की सटीक भूमिका का पता लगाया जा सके। इसके अलावा, हमलावरों का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
-आपसी विवाद समेत कई दृष्टिकोणों से जांच में जुटी पुलिस