फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LPSC waiver scheme extended; benefits available until March 31, 2027.

Delhi NCR News: एलपीएससी माफी योजना की अवधि बढ़ी, अब 31 मार्च 2027 तक मिलेगा लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
मूल बकाया जमा करने पर 100 फीसदी लेट पेमेंट सरचार्ज माफ, 5.27 लाख उपभोक्ताओं को मिल चुका है लाभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने जल उपभोक्ताओं को राहत देते हुए दिल्ली जल बोर्ड की लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी) माफी योजना की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी है। पहले योजना का लाभ लेने की अंतिम तारीख 15 अगस्त थी। जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को बताया कि योजना घरेलू और गैर-घरेलू दोनों उपभोक्ताओं पर लागू होगी।

अब तक 5,27,514 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिल चुका है। जल बोर्ड ने 3,261 करोड़ रुपये का लेट पेमेंट सरचार्ज माफ किया है, जबकि मूल बकाये के रूप में 815.84 करोड़ रुपये की वसूली हुई है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि वर्षों से लंबित पानी के बिलों पर सरचार्ज जुड़ने से बकाया काफी बढ़ जाता है। सरकार उपभोक्ताओं को मूल राशि जमा कर सरचार्ज का बोझ खत्म करने का अवसर दे रही है। योजना के तहत मूल बकाया जमा करने पर 100 फीसदी एलपीएससी माफ होगा। योजना के दायरे में 14.09 लाख घरेलू और 70,312 व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। मंत्री ने इसे अंतिम विस्तार बताते हुए उपभोक्ताओं से पुराने बकाये का निपटारा करने की अपील की है। जल बोर्ड ने फील्ड कार्यालयों को योजना का व्यापक प्रचार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed