फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF ASI suspended after viral video alleging secretly took woman photo in Metro

VIDEO: दिल्ली मेट्रो में महिला की चोरी-छिपे फोटो खींचने का आरोप, वायरल VIDEO के बाद CISF ASI सस्पेंड

Sun, 16 Aug 2026 10:47 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 16 Aug 2026 10:47 PM IST
सार

वायरल वीडियो में महिला, सीआईएसएफ जवान पर अपने मोबाइल से चोरी-छिपे तस्वीरें खींचने का सीधा आरोप लगाती हुई नजर आ रही है। इस गंभीर आरोप का संज्ञान लेते हुए सीआईएसएफ दिल्ली मेट्रो ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है।

विज्ञापन
CISF ASI suspended after viral video alleging secretly took woman photo in Metro
CISF ASI ने लीं मेट्रो में महिला की तस्वीरें - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के साकेत स्टेशन पर एक महिला यात्री की बिना अनुमति तस्वीरें खींचने के मामले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सख्त कदम उठाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीआईएसएफ ने आरोपी सहायक उपनिरीक्षक (एएसाई) ए.के. सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की उच्च स्तरीय विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सीआईएसएफ का बयान
वायरल वीडियो में महिला, सीआईएसएफ जवान पर अपने मोबाइल से चोरी-छिपे तस्वीरें खींचने का सीधा आरोप लगाती हुई नजर आ रही है। इस गंभीर आरोप का संज्ञान लेते हुए सीआईएसएफ दिल्ली मेट्रो ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। बल ने कहा कि एक मेट्रो ट्रेन में महिला यात्री के प्रति सीआईएसएफ कर्मी द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। विभाग ने इसे उच्चतम स्तर पर बेहद गंभीरता से लिया है। आरोपी कर्मी को निलंबित कर विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं और निष्कर्षों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला दिल्ली से बाहर
मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने भी हरकत में आते हुए शिकायतकर्ता रत्ना प्रिया से संपर्क साधा। पुलिस के अनुसार, रत्ना प्रिया ने बताया कि घटना के समय वह जुगेष राठौड़ के साथ थीं, तभी एएसआई ने उनकी तस्वीरें खींचीं। हालांकि, जब पुलिस ने आगे की विधिक कार्रवाई के लिए संपर्क किया, तो महिला ने बताया कि वह फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं।

विज्ञापन

महिला ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार
बाद में शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप के जरिए पुलिस को अपना लिखित बयान भेजा, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं। पीड़िता के इनकार के बाद पुलिस अपनी तरफ से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं कर रही है। हालांकि, पुलिस वायरल वीडियो और शिकायतकर्ता के बयान से जुड़े सभी तथ्य सीआईएसएफ के साथ साझा कर रही है, ताकि सुरक्षा बल अपने स्तर पर जांच पूरी कर आरोपी जवान के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई तय कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed