{"_id":"6a81dffd1d9359e94a08c663","slug":"cisf-jawan-accused-of-taking-a-womans-photo-video-goes-viral-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150977-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीआईएसएफ जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीआईएसएफ जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-साकेत मेट्रो स्टेशन से जुड़ा बताया जा रहा मामला, महिला ने कार्रवाई से किया इन्कार
-मेट्रो पुलिस सीआईएसएफ को भेजेगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के साकेत मेट्रो स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीआईएसएफ के एक सहायक उपनिरीक्षक पर महिला की तस्वीरें खींचने का आरोप लगा है। वीडियो में महिला जवान पर फोटो खींचने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रत्ना प्रिया ने बताया कि घटना के समय वह जुगेष राठौड़ के साथ थी। इसी दौरान सीआईएसएफ के एएसआई एके सिंह मोबाइल से उनकी तस्वीरें खींचने लगे। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। देर रात शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क करने का प्रयास किया। रात में फोन पर संपर्क नहीं हो सका। अगले दिन महिला ने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं और मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने व्हाट्सएप के माध्यम से अपना लिखित बयान भी पुलिस को भेजा। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं। महिला की ओर से कार्रवाई से इनकार किए जाने के बाद फिलहाल पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़ी जानकारी को सीआईएसएफ के साथ साझा किया जाएगा। पुलिस की ओर से संबंधित विभाग को जानकारी भेजे जाने के बाद सीआईएसएफ अपने स्तर पर मामले के तथ्यों की जांच करेगा और जरूरत पड़ने पर विभागीय कार्रवाई तय करेगा।