{"_id":"6ae4a15525917b359b03dff7","slug":"crackdown-on-illegal-firecrackers-in-delhi-over-1092-kg-of-firecrackers-seized-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161475-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई, 1092 किलो से अधिक पटाखे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई, 1092 किलो से अधिक पटाखे जब्त
विज्ञापन
- उत्तर और रोहिणी जिले में 11 मामले दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर और रोहिणी जिले से कुल 1092.426 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। उत्तर जिले में पांच थानों में 10 एफआईआर दर्ज कर 1073.426 किलोग्राम पटाखे बरामद किए, जबकि रोहिणी में 19 किलोग्राम पटाखों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के कारोबार पर शिकंजा कसा जा रहा है। लाहौरी गेट, बुराड़ी, कोतवाली, बाड़ा हिंदूराव और सब्जी मंडी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। सबसे अधिक 622.88 किलोग्राम पटाखे सब्जी मंडी इलाके से मिले।
आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सका : वहीं, रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को विशेष स्टाफ की टीम ने सेक्टर-20 स्थित मदर डेयरी चौक के पास पटाखे बेच रहे महेश (48) को गिरफ्तार किया। आरोपी पटाखे बेचने का लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसके पास से 19 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। इस संबंध में अमन विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है।