{"_id":"6a79e131994eb8f6f40c6f2f","slug":"crane-comes-into-contact-with-power-line-worker-dies-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150034-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बिजली की तार के चपेट में आया क्रेन, मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बिजली की तार के चपेट में आया क्रेन, मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में रविवार शाम मशीन शिफ्ट करने के दौरान करंट लगने से 28 साल के मजदूर मुन्ना यादव की मौत हो गई। घटना में फैक्टरी मालिक सुमित के अलावा अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया। मशीन को हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ऊपरी मंजिल पर पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गईं। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मुन्ना को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सुमित को उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जांच पड़ताल में पता चला कि मुन्ना यादव बिहार के सिवान का रहने वाला था। उसकी डेढ़ महीने पहले ही शादी हुई थी। उसके माता-पिता गांव में रहते हैं और दोनों दृष्टिबाधित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है किसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खुले तार की वजह से हादसा हुआ है।