फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Creche facility at Karkardooma Court to resume today

दिल्ली: कड़कड़डूमा कोर्ट में आज से फिर शुरू होगी क्रेच सुविधा, सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक मिलेगी सुविधा

Thu, 15 Oct 2026 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा नितिन राजपूत, पूर्वी दिल्ली
नितिन राजपूत, पूर्वी दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Oct 2026 03:08 AM IST
सार

कोर्ट परिसर में बृहस्पतिवार से क्रेच सुविधा दोबारा शुरू की जा रही है। यहां छह माह से नौ साल तक के बच्चों को मुफ्त में रखने और उनकी देखभाल की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Creche facility at Karkardooma Court to resume today
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में काम करने वाले न्यायिक अधिकारियों, वकीलों और कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। कोर्ट परिसर में बृहस्पतिवार से क्रेच सुविधा दोबारा शुरू की जा रही है। यहां छह माह से नौ साल तक के बच्चों को मुफ्त में रखने और उनकी देखभाल की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


पूर्वी जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, क्रेच एफ-ब्लॉक के भूतल पर होगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म और जरूरी दिशा-निर्देश कड़कड़डूमा कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इच्छुक अभिभावक क्रेच के रिसेप्शन से भी फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


क्रेच रविवार, महीने के दूसरे शनिवार और सरकारी छुट्टियों को छोड़कर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा। हालांकि, अभिभावकों को शाम 4:45 बजे तक बच्चों को ले जाना होगा। बच्चों को लाने और ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की होगी। परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को छोड़ने और लेने वाले व्यक्ति की जानकारी पहले देनी होगी। उसका फोटो आवेदन फॉर्म पर लगाया जाएगा और पहचान पत्र जारी किया जाएगा। बच्चे को केवल अधिकृत व्यक्ति को ही सौंपा जाएगा। अभिभावकों को रजिस्टर में हस्ताक्षर भी करने होंगे।

घर से लाना होगा खाने-पीने का सामान
क्रेच में भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाएगा। अभिभावकों को बच्चों के लिए खाना, दूध, फल, बिस्कुट, दवाएं, डायपर और अतिरिक्त कपड़े लाने होंगे। भोजन और दूध गर्म करने की सुविधा रहेगी। बच्चों के साथ जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक भेजने की अनुमति नहीं होगी। बीमार बच्चों को क्रेच नहीं भेजने की सलाह दी गई है। प्राथमिक उपचार के साथ आपात स्थिति में कोर्ट परिसर के स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा सहायता लेने की व्यवस्था भी होगी।


सुरक्षा के लिए तय होंगे नियम
क्रेच में बच्चों की संख्या उपलब्ध जगह और सुविधाओं के अनुसार तय होगी। सीटें कम होने पर छोटे बच्चों को प्राथमिकता मिलेगी। अभिभावक दिन में निर्धारित चार समय पर पांच-पांच मिनट के लिए बच्चों से मिल सकेंगे। प्रवेश द्वार पर निगरानी और आगंतुकों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इंटर्न और अन्य कोर्ट परिसरों के कर्मचारियों व वकीलों के बच्चों को सुविधा नहीं मिलेगी। अतिथि बच्चे को महीने में अधिकतम चार बार ही क्रेच में रखने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed